Saturday, January 8, 2022

पाठ 14 सुर श्याम

 

एक वाक्य में उत्तर लिखिए :

1.  सूर-श्याम पद के रचयिता कौन हैं ?

उत्तर: सूर-श्याम पद के रचयिता सूरदास हैं।

2.  कृष्ण की शिकायत किसके प्रति है ?

उत्तर: कृष्णा की शिकायत भाई बलराम के प्रति हैं।

3.  यशोदा और नंद का रंग कैसा था ?

उत्तर: यशोदा और नंद का रंग गोरा था।

4.  चुटकी दे-देकर हँसनेवाले कौन थे ?

उत्तर: चुटकी दे-देकर हँसनेवाले सब ग्वाला मित्र थे ।

5.  यशोदा किसकी कसम खाती है ?

उत्तर: यशोदा गोधन की कसम खाती है।

6.  बालकृष्ण किससे शिकायत करता है ?

उत्तर: बालकृष्ण माता यशोदा से शिकायत करता है।

7.  बलराम के अनुसार किसे मोल लिया गया है ?

उत्तर: बलराम के अनुसार कृष्ण को मोल लिया गया है।

8.  बालकृष्ण का रंग कैसा था ?

उत्तर: बालकृष्ण का रंग काला था।

दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए:

1.  कृष्ण बलराम के साथ खेलने क्यों नहीं जाना चाहता?

उत्तर: भाई बलराम कृष्ण को बहुत चिढाता था कि यशोदा ने उसे जन्म नहीं दिया है बल्कि मोल लिया है। उसके माता पिता कौन हैं ? उसका रंग काला क्यों है? इसी गुस्से के कारण कृष्ण बलराम के साथ खेलने नहीं आना चाहता था।

2.  बलराम कृष्ण के माता-पिता के बारे में क्या कहता है ?

उत्तर: बलराम कृष्ण के माता-पिता के बारे में क्या कहता है कि उसके माता पिता कौन हैं ? नंद और यशोदा तो गोरे हैं प कृष्ण का रंग क्यों काला हा? माता-पिता ने उसे मोल लिया है।

3.  कृष्ण अपनी माता यशोदा के प्रति क्यों नाराज है?

उत्तर: कृष्ण अपनी माता यशोदा के प्रति इसलिए नाराज है कि माँ ने केवल कृष्ण को ही मारना सीखी है। वह भाई पर कभी गुस्सा नहीं करती है।

4.  बालकृष्ण अपनी माता से क्या-क्या शिकायतें करता है?

उत्तर: बालकृष्ण अपनी माता से शिकायत करता है कि – “मुझे भैया बहुत चिढ़ाता है। तू मोल का लिया हुआ है, यशोदा का पुत्र नहीं है। तुम्हारे माता-पिता कौन हैं? नंद-यशोदा तो गोरे हैं, तू काला कैसे है? माँ, तू केवल मुझे ही मारती है, बलदाऊ को डाँटती तक नहीं। इसकी हँसी-मजाक सुनकर सब ग्वाल मित्र चुटकी बजाकर मुझ पर हँसते हैं।

5.  यशोदा कृष्ण के क्रोध को कैसे शांत करती है ?

उत्तर: यशोदा माता कृष्ण से कहती है कि हे कृष्ण। सुनो। बलराम जन्म से ही चुगलखोर है। मैं गोधन की कसम खाकर कहती हैं, मैं ही तेरी माता और तुम मेरे पुत्र हो। इस प्रकार यशोदा कृष्ण के क्रोध को शांत करती है।

चार-छः वाक्यों में उत्तर लिखिए:

1.  पद का भावार्थ अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर: कृष्ण अपनी माँ से शिकायत करता है कि भाई उसे बहुत चिढाता है कि यशोदा माँ ने उसे जन्म नहीं दिया है बल्कि मोल लिया है। इसी गुस्से के कारण कृष्म बलराम के साथ खेलने नहीं जाता। वह बार बार कृष्ण से पूछता है कि उसके माता पिता कौन हैं ? नंद और यशोदा तो गोरे हैं लेकिन उसका रंग क्यों काला है ? बलराम की ऐसी हँसी-मजाक सुनकर कृष्ण को सब ग्वाला मित्र चुटकी बजा-बजाकर हँसते हैं। उन्हें बलराम ने ही ऐसा करना सिखाया है। कृष्ण माँ से कहता है कि माँ सिर्फ उसी को ही मारना सीखी है। वह कभी भाई पर गुस्सा नहीं करती। कृष्ण के क्रोधित मुख और बातों को सुनकर यशोदा माता खुश हो जाती है। वह कृष्ण को समाधान करती है कि बलराम जन्म से दृष्ट है। गोधन की कसम, वह ही कृष्ण की माता और कृष्ण उसका पुत्र है।


6. बलराम कृष्ण के माता-पिता के बारे में क्या कहता है ? April-2019

ü  बलराम कृष्ण से बार-बार पूछता है कि –

ü  तुम्हारे माता-पिता कौन हैं ?

ü  नंद और यशोदा तो गोरे हैं,

ü  लेकिन तुम्हारा शरीर क्यों काला है ?

7. यशोदा क्यों खुश हो जाती है ? June 2017     

अपने भाई बलराम के प्रति क्रोधित एवं सखाओं द्वारा अपमानित कृष्ण के क्रोधयुत मुख को देखकर और उसकी बातों को सुनकर यशोदा खुश हो जाती है।


No comments:

Post a Comment

School Photos

 

ಬರದ ಬರೆ

  ಮೊನ್ನೆ ಶನಿವಾರ ಅರ್ಧ ದಿನದ ಶಾಲೆ ಮುಗಿಸಿ,  ಬಸ್ಸತ್ತಿ  ಊರ ಕಡೆಗೆ ಹೊರಟೆ. ನನ್ನೂರಿಗೆ ಹೋಗದೆಯು ತುಂಬಾ ದಿನಗಳಾಗಿತ್ತು. ಹೋಗುವ ದಾರಿ ಮಧ್ಯ ಮಧ್ಯದಲ್ಲಿ ಅಲ್ಲಲ್ಲಿ ಬ...