Saturday, January 8, 2022

पाठ 11 समय की पहचान

 

दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए :

1.मानव के लिए सुख की प्राप्ति कब संभव है ? June 2019       

उत्तर: मनुष्य के लिए सुख की प्राप्ति तब संभव है जब वह समय का सदुपयोग करता है। काम के समय को बहाने करके नहीं टालता है। समय का नष्ट न करके सुसमय पर जो काम करना है, उसे मन लगाकर करता है। ऐसे मनुष्य को ही जीवन में सुख की प्राप्ति होती है।

2. समय का सदुपयोग कैसे करना चाहिए ? April-2018. 20 June-2018

OR 'समय अत्यंत अनमोल है'। कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए। Sept-2020

OR 'समय की पहचानकविता का आशय क्या है 

उत्तर: एक पल को भी व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। एक-एक पल से ही जीवन बनता है। इसलिए काम कोई भी हो उसे बिना किसी बहाने बनाये उसी समय पूरा मन लगाकर करना चाहिए। आलस्य त्याग कर, समय को अमूल्य धन मानकर कार्य करने से जीवन सफल होता है। हमें काम करने का जो अवसर प्राप्त होता है, उसे व्यर्थ जाने नहीं देना चाहिए।

3.  कविता के अंतिम चार पंक्तियों में कवि क्या कहना चाहते हैं ?

उत्तर: कवि के अनुसार, अपनेआप पर विश्वास रखकर जो भी काम हम करें, उसे पूरी लगन के साथ करें। हमें काम करने का अच्छा अवसर प्राप्त होता है। उसे व्यर्थ जाने नहीं देना है। समय को खोकर मनुष्य सुखी नहीं रह पाता। उसे हमेशा पछताना पडता है।

4.  कविता के अंतिम चारपंक्तियों में कवि क्या कहना चाहते हैं ?

उत्तर:कवि के अनुसार, अपने आप पर विश्वास रखकर जो भी काम हम करें, उसे पूरी लगन के साथ करें। हमें काम करने का अच्छा अवसर प्राप्त होता है। उसे व्यर्थ जाने नहीं देना है। समय को खोकर मनुष्य सुखी नहीं रह पाता। उसे हमेशा पछताना पडता है।


5. 'समय की पहचान' कविता का संक्षिप्त सारांश लिखिए । April 2019

ü  Ans: समय अनमोल है यह ईश्वर द्वारा मनुष्य को प्राप्त अनुपम धन है।  

ü  समय रहते ही हमें अपने सारे काम पूरे कर लेने चाहिए।

ü  काम करने के लिए प्राप्त समय को व्यर्थ नहीं गवाँना चाहिए ।

ü  काम को टालना नहीं चाहिए, क्योंकि बीता हुआ अवसर नहीं आता आलस्य नहीं करना चाहिए।

ü  स्वयं पर विश्वास रखते हुए अपने काम कोम पूरी लगन से करना चाहिए।


No comments:

Post a Comment

School Photos

 

ಬರದ ಬರೆ

  ಮೊನ್ನೆ ಶನಿವಾರ ಅರ್ಧ ದಿನದ ಶಾಲೆ ಮುಗಿಸಿ,  ಬಸ್ಸತ್ತಿ  ಊರ ಕಡೆಗೆ ಹೊರಟೆ. ನನ್ನೂರಿಗೆ ಹೋಗದೆಯು ತುಂಬಾ ದಿನಗಳಾಗಿತ್ತು. ಹೋಗುವ ದಾರಿ ಮಧ್ಯ ಮಧ್ಯದಲ್ಲಿ ಅಲ್ಲಲ್ಲಿ ಬ...