Saturday, January 8, 2022

पाठ 6 बसंत की सचाई एकांकी


 एक वाक्य में उत्तर लिखिए :
1.बसंत क्या-क्या बेचता था?
उत्तर : बसंत छलनी, बटन तथा दियासलाई बेचता था।
2. बसंत के भाई का नाम क्या था?
उत्तर : बसंत के भाई का नाम प्रताप था।
3. पं. राजकिशोर कौन थे?
उत्तर : पं. राजकिशोर मजदूरों के एक नेता थे।
4. छलनी दाम क्या था?
उत्तर : छलनी का दाम दो आना था।
5. बसंत और प्रताप कहाँ रहते थे?
उत्तर : बसंत और प्रताप भीखू अहीर के घर में रहते थे।

    6. बसंत की सच्चाई एकांकी में कितने दृश्य हैं?
उत्तर : बसंत की सच्चाई एकांकी में तीन दृश्य हैं।
7. एकांकी का प्रथम दृश्य कहाँ घटता है?
उत्तर : एकांकी का प्रथम दृश्य बड़े नगर के बाज़ार में घटता है।
8. बसंत के घर पर डॉक्टर को कौन लेकर आता है?
उत्तर : बसंत के घर पर डॉक्टर को अमरसिंह लेकर आता है।
9. पं. राजकिशोर के अनुसार बसंत में निहित दुर्लभ गुण क्या है?
उत्तर : पं. राजकिशोर के अनुसार बसंत में निहित दुर्लभ गुण ईमानदारी है।

10. पं. राजकिशोर कहाँ रहते थे?
उत्तर : पं. राजकिशोर किशनगंज में रहते थे।

                                        

दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए :
1.छलनी से क्या-क्या कर सकते हैं?
उत्तर : छलनी से दूध छान सकते हैं। इसके अलावा चाय भी छान सकते हैं।
2. बसंत राजकिशोर से क्या विनती करता है?
उत्तर : बसंत राजकिशोर से बटन और दियासलाई लेने की विनती करता है। जब राजकिशोर के द्वारा मना करने पर वह फीर से उन्हे छलनी लेने के लिए भी विनती करता है।
3. बसंत राजकिशोर से दो पैसे लेने से क्यों इनकार करता है?
उत्तर : बसंत एक स्वाभिमानी लड़का था । वह मुफ्त में पैसे लेने को भीख समझता था। इसलिए बसंत राजकिशोर से दो पैसे लेने से इनकार करता है ।
4. बसंत राजकिशोर के पास क्यों नहीं लौटा?
उत्तर : बसंत नोट भुनाने के लिए बाज़ार की ओर गया। जब नोट भुनाकर वापस लौट रहा था तब वह मोटर के नीचे आ गया। इससे उसके दोनो पैर कुचले गये। इसलिए वह राजकिशोर के पास नहीं लौटा।
5. प्राताप राजकिशोर के घर क्यों आया?
उत्तर : बसंत राजकिशोर द्वारा दिये गए नोट को भुनाकर वापस आते समय मोटर के नीचे आ गया । इससे उसके दोनो पैर कुचले गये । इसलिए वह नहीं लौटा । छुट्टे पैसे वापस देने के लिए प्रताप राजकिशोर के घर आया ।
6. बसंत ने राजकिशोर को छलनी खरीदने के लिए किस तरह प्रेरित किया?
उत्तर : साहब छलनी लीजिए। दूध छानिए, चाय छानिए... सिर्फ दो आना कीमत है। जब राजकिशोर के द्वारा मना करने पर बसंत (रुआँ-सा) होकर कहता है कि ‘‘साहब, सबेरे से अब तक कुछ नहीं बिका। आपसे आशा थी। साहब ! एक तो ले लीजिए। इस प्रकार बसंत ने राजकिशोर को छलनी खरीदने के लिए प्रेरित किया।
7. बसंत के पैर देखकर डॉक्टर ने क्या कहा?
उत्तर : बसंत के पैर देखकर डॉक्टर ने कहा की शायद पैर की हड्डी टूट गई है। इसलिए उसे अस्पताल ले जाकर पैर का स्क्रीन करके देखना होगा।

चार-छ: वाक्यों में उत्तर लिखिए :


1.   बसंत ईमानदार लड़का है। कैसे?

 1. बसंत ईमानदार लडका है। कैसे April 2016 June 2017

OR बसंत की सचाई एकांकी में स्वाभिमानी बसंत की इमानदारी कैसे व्यक्त हुई है ?Jun16

OR बसंत के उत्तम गुणों का वर्णन कीजिए। April 2019         

OR बसंत की ईमानदारी का परिचय सो(उ)दाहरण दीजिए। Apr18 Sep-20 Ju18

OR बसंत के बारे में आप क्या जानते हैं। अपने शब्दों में लिखिए April 2020

उत्तर : बसंत मुफ्त के पैसे को भीख समझता था। इसलिए वह राजकिशोर से मुफ्त में पैसे लेने से इनकार करता है। छलनी खरीदने के बाद राजकिशोर ने एक रुपये का नोट बसंत को दिया। बसंत उस नोट को भुनाने के लिए बाज़ार की ओर गया। लेकिन वापस आते समय मोटर दुर्घटना से उसके दोनो पैर कुचले गये। इस लिए वह राजकिशोर के पास न लौट सका। जब उसे होश आया तो उसने तुरंत अपने भाई प्रताप को पैसे लौटाने के लिए राजकिशोर के यहाँ भेजा। इस घटना से हमे लगता है कि बसंत ईमानदार भी है और स्वाभिमानी भी।

2.   बसंत और प्रताप अहीर के घर क्यों रहते थे?
उत्तर : बसंत और प्रताप के माँ-बाप को किसी ने दंगों में मार डाला था। अत: उनके परिवार वे दो भाई ही बचे थे। भीखू अहीर के घर में इनका पालन-पोषण हो रहा था। इसलिए वे दोनों अहीर के घर में रहते थे।

2. पंडित राजकिशोर के मानविय व्यवहार का परिचय दीजिए । Jun 16,17

OR पंडित राजकिशोर के परोपकार गुणों का परिचय दीजिए । April 2017

OR पंडित राजकिशोर के मानविय गुण अनुसरणीय है। कैसे । बताइए । Jun19

OR पंडित राजकिशोर के परोपकारिता अनुसरणीय है। स्पष्ट कीजिए।  April-2019

3.   राजकिशोर के मानवीय व्यहार का परिचय दीजिए।
उत्तर : पं. राजकिशोर ने बसंत की याचना सुनकर उसे मुफ्त में दो पैसे देने के लिए तैय्यार होते हैं। जब उस बालक के द्वारा मना करने पर उसकी छलनी खरीद लेते हैं। मोटर दुर्घटना की खबर सुनते ही डॉक्टर को बुलाकर बसंत के घर जाते हैं और उसका उपचार करवाते हैं। इसतरह गरीब बालक के प्रति हमदर्दी दिखाते हुए आदर के साथ मानवीय व्यवहार दर्शाते हैं।

No comments:

Post a Comment

School Photos

 

ಬರದ ಬರೆ

  ಮೊನ್ನೆ ಶನಿವಾರ ಅರ್ಧ ದಿನದ ಶಾಲೆ ಮುಗಿಸಿ,  ಬಸ್ಸತ್ತಿ  ಊರ ಕಡೆಗೆ ಹೊರಟೆ. ನನ್ನೂರಿಗೆ ಹೋಗದೆಯು ತುಂಬಾ ದಿನಗಳಾಗಿತ್ತು. ಹೋಗುವ ದಾರಿ ಮಧ್ಯ ಮಧ್ಯದಲ್ಲಿ ಅಲ್ಲಲ್ಲಿ ಬ...