Saturday, January 8, 2022

पूरक वाचन 1. शनि सबसे सुंदर ग्रह

 

1. शनि सबसे सुंदर ग्रह है। कैसे ? April 2019

OR शनि ग्रह सौरमंडल का अत्यंत खूबसूरत ग्रह है। कैसे ? June 2020

ü  शनि सौरमंडल का सर्वाधिक सुंदर ग्रह है। शनि ग्रह के चारों ओर वलय (गोले) दिखाई देते हैं ।

ü  प्रकृति ने इस ग्रह को हार के रूप में वलय दिया है।

ü  इन वलयों के कारण ही शनि सुंदर व मनोहर ग्रह माना गया है।

2. शनि किसका पुत्र है ? शनैःचर का अर्थ क्या होता है ? April 2015

ü  शनि सुर्य का पुत्र है।

ü  शनैःचर का अर्थ होता है-अत्यंत धीमी गति से चलनेवाला होता है।

 

3. शनैःचर का अर्थ क्या होता है ? शनि ग्रह का नाम ऐसा क्यों पडा ? Apr 16.

OR शनि ग्रह को शनैः चर क्यों कहते हैं ? June 2018

ü  शनैः चर का अर्थ होता है - अत्यंत धीमी गति से चलनेवाला होता है।

ü  इसलिए कि आकाश के गोले पर यह ग्रह बहुत धीमी गति से चलता दिखाई देता है ।

ü  यह करीब तीस वर्षों में सूर्य का एक चक्कर लगाता है।

4. शनैः चर का अर्थ क्या है ? April 2020

Or इस ग्रह के बारे में लोगों का अंधविश्वास क्या है ? June 2015

ü  शनैःचर का अर्थ होता है - अत्यंत धीमी गति से चलनेवाला।

ü  बाद के लोगों ने शनैःचर को 'सनीचर' बना डाला। 'सनीचर' का नाम लेते ही अंधविश्वासियों की रूह काँपने लगती है।

5. शनि ग्रह का निर्माण किस प्रकार हुआ है ? June 2015 June 2019

OR शनि ग्रह का वायुमंडल किन गैसों से बना है ? April-2018

शनि ग्रह का वायुमंडल हाइड्रोजन, हीलियम, मीथेन और एमोनिया गैसों से बना है ।

6. शनि ग्रह एक अत्यंत ठंडा ग्रह है। कैसे ? June-2016. June-2017

OR शनि ग्रह को ठंडा ग्रह क्यों माना जाता है ? April 2017 June 2019

Ans शनि ग्रह सूर्य से अधिक दूर है, इसलिए बहुत कम सूर्यताप उस ग्रह तक पहुँचता है शनि के वायुमंडल का तापमान शून्य के नीचे 150* सेंटीग्रेड के आसपास रहता है । इसलिए शनि ग्रह को अत्यंत ठंडा ग्रह कहा जाता है ।

7. सौरमंडल में शनि का स्थान क्या है ? April 2018

OR सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौनसा है ? उनमें शनि का स्थान क्या है ?

सौरमंडल का सबसे बडा ग्रह बृहस्पति (गुरू ग्रह) है। उनमें शनि का स्थान दूसरा है।

8. टाइटन के बारे में लिखिए | June 2018

OR टाइटन की विशेषताओं के बारे में लिखिए। Sept 2020

OR शनि का उपग्रह टाइटन के बारे में आप क्या जानते हैं ? April 2019

ü  टाइटन, शनि का सबसे बड़ा उपग्रह (चंद्र) है।

ü  यह सौर मंडल का सर्वाधिक महत्वपूर्ण और दिलचस्प उपग्रह है।

ü  टाइटन हमारे चंद्र से भी काफी बड़ा है।

ü  इसका व्यास 5150 किलोमिटर है।

ü  टाइतन की स्तह पर अंतरिक्ष यान को उतारा जा सकता है।

9. सूर्य से पृथ्वी और शनि का अंतर बताइये । April 2020        

शनि ग्रह पृथ्वी से कितना गुना बड़ा है ? शनि के गोले का व्यास कितना है ?

ü  शनि ग्रह पृथ्वी से करीब 750 गुना बड़ा है।

ü  शनि के गोले का व्यास 116 हजार किलोमिटर है ।

10. शनि की सतह पर उतर पाना आदमी के लिए संभव नहीं है। क्यों ?       

ü  शनि की सतह पर उतर पाना आदमी के लिए संभव नहीं है क्योंकि चंद्रमा, मंगल या शुक्र की तरह शनि के केंद्र भाग में ठोस गुठली होनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

School Photos

 

ಬರದ ಬರೆ

  ಮೊನ್ನೆ ಶನಿವಾರ ಅರ್ಧ ದಿನದ ಶಾಲೆ ಮುಗಿಸಿ,  ಬಸ್ಸತ್ತಿ  ಊರ ಕಡೆಗೆ ಹೊರಟೆ. ನನ್ನೂರಿಗೆ ಹೋಗದೆಯು ತುಂಬಾ ದಿನಗಳಾಗಿತ್ತು. ಹೋಗುವ ದಾರಿ ಮಧ್ಯ ಮಧ್ಯದಲ್ಲಿ ಅಲ್ಲಲ್ಲಿ ಬ...